Khel Now logo
HomeSportsT20 WC 2024Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

टॉप सुपरस्टार्स जो AEW छोड़कर WWE का हिस्सा बने

Published at :February 28, 2024 at 10:44 PM
Modified at :February 28, 2024 at 10:44 PM
Post Featured Image

Neeraj Sharma


इन सुपरस्टार्स के आने से WWE फैंस काफी ज्यादा खुश हुए हैं और कंपनी को भी बड़ा फायदा हुआ है।

WWE ने पिछले चार दशकों से भी ज्यादा समय से प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री पर अपना दबदबा बनाकर रखा है। इस बीच साल 2019 में AEW नाम की कंपनी शुरू हुई, जिसने कई पूर्व WWE सुपरस्टार्स को साइन करके सबको चौंका दिया था। दुर्भाग्यवश पिछले करीब दो साल से AEW के मालिक टोनी खान की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं क्योंकि कई रेसलर्स उनकी कंपनी को छोड़ते जा रहे हैं।

टोनी खान की मुसीबतें इसलिए भी बढ़ रही हैं क्योंकि कई नामी रेसलर्स वापस WWE में जा चुके हैं। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन सुपरस्टार्स के बारे में जो अभी तक AEW को छोड़कर WWE का हिस्सा बन चुके हैं।

ये सुपरस्टार्स AEW छोड़कर WWE का हिस्सा बने:

1. कोडी रोड्स

Cody Rhodes स्मैकडाउन में आकर करेंगे Roman Reigns पर पलटवार, WWE ने इन मेगास्टार्स के लिए किया खास प्लान

कोडी रोड्स ने 2006-2016 तक WWE में काम किया था। ये बात आपको चौंका सकती है कि उन्होंने 2019 में टोनी खान को AEW की शुरुआत करने में बहुत मदद की थी। खैर उनकी कंपनी में करीब तीन साल काम करने के बाद उन्होंने WrestleMania 38 में WWE में वापसी की थी। रिटर्न के बाद रोड्स का करियर नई रफ्तार पकड़ चुका है और वो अब दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार बने हुए हैं।

2. एंड्राडे

एंड्राडे ने 2015-2021 तक WWE में काम किया था, लेकिन मार्च 2021 में उनका रिलीज करने का फैसला काफी चौंकाने वाला रहा था। उन्होंने रिलीज के कुछ महीनों बाद ही AEW डेब्यू किया, जहां उन्हें वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका भी मिला, लेकिन उस मौके को भुनाने में सफल नहीं हुए। खैर उन्होंने 2024 Royal Rumble मैच में चौथे स्थान पर एंट्री लेकर WWE में धमाकेदार वापसी की थी।

3. सीएम पंक

CM Punk WWE return

एक समय पर सीएम पंक कहा करते थे कि वो कभी प्रो रेसलिंग रिंग में वापसी नहीं करेंगे, लेकिन अगस्त 2021 में उन्होंने AEW डेब्यू कर प्रो रेसलिंग जगत में तहलका मचा दिया था। उन्होंने टोनी खान की कंपनी में करीब दो साल काम किया, लेकिन वो इस दौरान लगातार विवादों में घिरे रहे। विवाद के चलते ही उन्हें AEW वर्ल्ड चैंपियनशिप और छोड़नी पड़ी थी। आखिरकार सितंबर 2023 में उन्हें कॉन्ट्रैक्ट से टर्मिनेट कर दिया गया, लेकिन उसके कुछ महीनों बाद उन्होंने Survivor Series 2023 में WWE में वापसी की थी।

4. शॉन स्पीयर्स

शॉन स्पीयर्स AEW से WWE में आने वाले रेसलर्स की सूची में सबसे नया नाम हैं, जिन्होंने हाल ही में NXT में वापसी कर सुर्खियां बटोरी हैं। आपको याद दिला दें कि फरवरी 2019 में उन्होंने WWE से रिलीज की मांग की थी, जिसे स्वीकार भी कर लिया गया था। खैर वो अब NXT में वापस आ चुके हैं, जहां उन्होंने रिज हॉलैंड पर स्टील चेयर से खतरनाक अटैक किया था। उन्हें अपने पुराने नाम टाय डिलिंजर के बजाय शॉन स्पीयर्स के रूप में ही पहचाना जाएगा।

स्पेशल मेंशन:

जेड कार्गिल

Jade Cargill WWE

जेड कार्गिल ने अपने करियर में 2023 में WWE में आने से पहले इस कंपनी में काम नहीं किया था, लेकिन उनका नाम उन रेसलर्स की सूची में शामिल है जिन्होंने AEW से WWE में आने का फैसला लिया है। उन्होंने 2024 विमेंस Royal Rumble मैच में अपना इन-रिंग डेब्यू किया था, लेकिन जीत दर्ज नहीं कर पाईं। अभी तक उन्हें कोई स्टोरीलाइन नहीं मिली है, लेकिन अभी तक उन्हें जिस तरीके से पेश किया गया है, उसे देखकर उनका भविष्य में टॉप सुपरस्टार बनना निश्चित है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Latest News
Advertisement
Advertisement