Khel Now logo
HomeSportsIPL 2024Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE Draft 2024 नाइट 2 में चुने गए सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट

Published at :April 30, 2024 at 11:49 PM
Modified at :April 30, 2024 at 11:49 PM
Post Featured Image

Subhajit Chakraborty


ड्राफ्ट 2024 के बाद अब दोनों ब्रांड के रोस्टर 6 मई को फाइनल कर दिए जाएंगे।

WWE Draft 2024 आधिकारिक तौर पर स्मैकडाउन के 26 अप्रैल, 2024 एपिसोड से शुरू हुआ और रॉ के 29 अप्रैल, 2024 एपिसोड पर खत्म हुआ। दो रातों तक चले इस इवेंट में कई सुपरस्टार्स के ब्रांड में बदलाव देखने को मिला। बता दें स्मैकडाउन पर, ड्राफ्ट के कुल चार राउंड आयोजित किए गए, जिसमें कुल 16 सुपरस्टार्स को दोनों ब्रांड में ड्राफ्ट किया गया।

स्मैकडाउन के बाद रॉ पर ड्राफ्ट नाइट 2 हुआ, जहां कुल छह राउंड हुए। इन छह राउंड के दौरान कुल 24 स्टार्स को दोनों ब्रांड में ड्राफ्ट किया गया। वहीं WWE रॉ के खत्म होने के तुरंत बाद 9 अन्य सुपरस्टार्स को भी ड्राफ्ट के जरिए रॉ और स्मैकडाउन रोस्टर में शामिल किया गया। यहां उन सभी WWE सुपरस्टार्स की लिस्ट दी गई है, जिन्हें WWE ड्राफ्ट 2024 नाइट 2 के जरिए दोनों ब्रांड में भेजा गया।

WWE Draft 2024 के छह राउंड में इन सुपरस्टार्स का हुआ चयन:

राउंड 1

स्टेफनी मैकमैहन ने नाइट 2 WWE ड्राफ्ट की शुरूआत की।

गुंथर और लुडविग काइजर (इम्पेरियम) [रॉ]जेड कारगिल [स्मैकडाउन]डेमैज CTRL (डकोटा काई, असुका, कैरी सैन और ईयो स्काई) [रॉ]केविन ओवेंस [स्मैकडाउन]

राउंड 2

आई शो स्पीड ने रॉ पिक्स की घोषणा की और लोगन पॉल ने स्मैकडाउन पिक्स की घोषणा की।

  • सीएम पंक [रॉ]
  • द प्राइड (बॉबी लैश्ले, मोंटेज फोर्ड, एंजेलो डॉकिन्स और बी-फैब) [स्मैकडाउन]
  • ब्रॉन स्ट्रोमैन [रॉ]
  • टिफनी स्ट्रैटन [स्मैकडाउन]

राउंड 3

जेबीएल ने रॉ पिक्स की घोषणा की और सिमंस ने स्मैकडाउन पिक्स की घोषणा की।

  • लेटिनो वर्ल्ड ऑर्डर (रे मिस्टीरियो, ड्रैगन ली, जोकिन वाइल्ड, क्रूज डेल टोरो, जेलिना वेगा और कार्लिटो) [रॉ]
  • लेगाडो डेल फैंटास्मा (सैंटोस एस्कोबार, एंजेल, हम्बर्टो, एलिक्ट्रा लोपेज) [स्मैकडाउन]
  • ड्रू मैकइंटायर [रॉ]
  • शिंस्के नाकामुरा [स्मैकडाउन]

राउंड 4

टेडी लॉन्ग ने रॉ पिक्स की घोषणा की और अलुंड्रा ब्लेज ने स्मैकडाउन पिक्स की घोषणा की।

  • जजमेंट डे [रॉ]
  • नाओमी [स्मैकडाउन]
  • इल्जा ड्रैगुनोव [रॉ]
  • चेल्सी ग्रीन और पाइपर निवेन [स्मैकडाउन]

राउंड 5

बुब्बा रे डुडले ने रॉ पिक्स की घोषणा की और डी-वॉन डडली ने स्मैकडाउन पिक्स की घोषणा की।

  • द न्यू डे (कोफी किंग्स्टन और जेवियर वुड्स) [रॉ]
  • प्रिटी डेडली (एल्टन प्रिंस और किट विल्सन) [स्मैकडाउन]
  • लायरा वल्किरिया [रॉ]
  • कैंडिस लेरे और इंडी हार्टवेल [स्मैकडाउन]

राउंड 6

रॉ और स्मैकडाउन दोनों जनरल मैनेजर, एडम पीयर्स और निक एल्डिस ने अपने-अपने रोस्टर के लिए नाइट 2 के अंतिम ड्राफ्ट चयन की घोषणा की।

  • द फाइनल टेस्टामेंट (कैरियन क्रोस, एकम, रेजार, स्कारलेट और पॉल एलेरिंग) [रॉ]
  • DIY (जॉनी गार्गानो और टोमासो सिआम्पा) [स्मैकडाउन]
  • ‘बिग’ ब्रोंसन रीड [रॉ]
  • ब्लेयर डेवनपोर्ट [स्मैकडाउन]

रॉ के बाद इन सुपरस्टार्स का हुआ चयन:

रॉ के खत्म होने के बाद, WWE ने 9 अन्य सुपरस्टार्स को ड्राफ्ट के जरिए रॉ और स्मैकडाउन में भेजा। इन पिक्स के साथ ही ड्राफ्ट 2024 की समाप्ति हुई।

  • द क्रीड ब्रदर्स (ब्रूटस और जूलियस क्रीड) और आइवी नाइल [रॉ]
  • जियोवन्नी विंची [स्मैकडाउन]
  • नताल्या [रॉ]
  • अपोलो क्रूज [स्मैकडाउन]
  • डाइजैक [रॉ]
  • टेगन नॉक्स [स्मैकडाउन]
  • न्यू कैच रिपब्लिक (टायलर बेट और पीट डन) [रॉ]
  • ओडिसी जोन्स [रॉ]
  • कायडेन कार्टर और कटाना चांस [रॉ]

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Latest News


Advertisement
Advertisement

TRENDING TOPICS

IMPORTANT LINK

  • About Us
  • Home
  • Khel Now TV
  • Sitemap
  • Feed
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2024 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.