PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 70 तक

दबंग दिल्ली की एक और जीत, पटना पाइरेट्स को मिली एकतरफा हार।
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 7 अक्टूबर को दो जबरदस्त मुकाबले खेले गए। पहले मैच में तमिल थलाइवाज ने पटना पाइरेट्स को एकतरफा मुकाबले में 56-37 से हराया। दूसरा मैच 33-33 से टाई होने के बाद दबंग दिल्ली ने टाई ब्रेकर में हरियाणा स्टीलर्स को हराया और 11वीं जीत दर्ज की।
पहले मैच में तमिल थलाइवाज की तरफ से कप्तान अर्जुन देशवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 के साथ 26 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में नितेश कुमार का बढ़िया प्रदर्शन जारी है और उन्होंने हाई 5 के साथ 5 टैकल पॉइंट लिए। आशीष ने डिफेंस में 3 टैकल पॉइंट के अलावा 2 रेड पॉइंट भी लिए।
पटना पाइरेट्स की तरफ से अयान और अंकित कुमार ने सुपर 10 लगाया। अयान ने 16 और अंकित ने 14 रेड पॉइंट लिए। हालाँकि पटना पाइरेट्स का डिफेंस पूरी तरह से फ्लॉप रहा और इसी वजह से उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
दूसरे मैच में दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक ने सिर्फ 4 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में सौरभ नंदल ने हाई 5 के साथ 6 टैकल पॉइंट लिए और फज़ल अत्राचली ने 4 टैकल पॉइंट लिए। रेडिंग में अजिंक्य पवार ने सबसे ज्यादा 8 रेड पॉइंट लिए।
हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से शिवम पटारे ने सुपर 10 के साथ 10 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में किसी ने प्रभावित नहीं किया और इसी कारण से हरियाणा की टीम जीत से दूर रह गई। मैच टाई होने के बाद टाई ब्रेकर में दबंग दिल्ली ने 5-5 रेड के बाद 9-3 से बाज़ी मारी।
PKL 12 पॉइंट्स टेबल:

PKL 12 में 7 अक्टूबर के मैचों के बाद दबंग दिल्ली की टीम 11वीं जीत के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। तमिल थलाइवाज की टीम छठी जीत के साथ सातवें स्थान पर आ गई है। हरियाणा स्टीलर्स की टीम छठी हार के साथ छठे स्थान पर कायम है। पटना पाइरेट्स आठवीं हार के साथ फिर से आखिरी स्थान पर चली गई है।
सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ देवांक दलाल टॉप पर कायम
PKL 12 में 7 अक्टूबर के मैचों के बाद बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 181 पॉइंट के साथ टॉप पर कायम हैं। तमिल थलाइवाज के कप्तान अर्जुन देशवाल 153 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक 146 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
पटना पाइरेट्स के अयान लोचब 135 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं। यूपी योद्धा के गगन गौड़ा 111 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
- 1. देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 181 पॉइंट्स
- 2. अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज) – 153 पॉइंट्स
- 3. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 146 पॉइंट्स
- 4. अयान लोचब (पटना पाइरेट्स) – 135 पॉइंट्स
- 5. गगन गौड़ा (यूपी योद्धा) – 111 पॉइंट्स
सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के साथ नितेश कुमार टॉप पर बरकरार
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में 7 अक्टूबर के मैचों के बाद तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 51 पॉइंट के साथ टॉप पर कायम हैं। हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप दहिया 39 टैकल पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। दबंग दिल्ली के फज़ल अत्राचली 38 टैकल पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
पुनेरी पलटन के गौरव खत्री भी 38 पॉइंट के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। यूपी योद्धा के कप्तान सुमित सांगवान 35 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।
- 1. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 51 पॉइंट्स
- 2. जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स) – 39 पॉइंट्स
- 3. फज़ल अत्राचली (दबंग दिल्ली) – 38 पॉइंट्स
- 4. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 38 पॉइंट्स
- 5. सुमित सांगवान (यूपी योद्धा) – 35 पॉइंट्स
PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?
दबंग दिल्ली 11 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- IPL 2026 ऑक्शन में अनसोल्ड हुए पांच चौंकाने वाले नाम
- IPL 2026 ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले पांच खिलाड़ी
- IPL 2026 Auction: फ्री में कब, कहां और कैसे देंखे?
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, तीसरा टी20 मैच
- टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के लिए भारत को करने होंगे ये तीन बड़े बदलाव