PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 87 तक

PKL 12 में पहली बार एक दिन में खेले गए तीन मुकाबले।
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 15 अक्टूबर को तीन मुकाबले खेले गए। इसमें से एक मुकाबला रोमांचक और दो मुकाबले एकतरफा रहे। पहला मैच 45-45 से टाई होने के बाद बंगाल वॉरियर्स ने टाई ब्रेकर में तेलुगु टाइटंस को 7-5 से हराया। दूसरे मैच में पुनेरी पलटन ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 57-33 और तीसरे मैच में गुजरात जायंट्स ने तमिल थलाइवाज को 42-35 से हराया।
पहले मैच में बंगाल वॉरियर्स की तरफ से कप्तान देवांक का लगातार सुपर 10 का सिलसिला जारी है और उन्होंने 17 रेड पॉइंट एवं 1 टैकल पॉइंट लिया। डिफेंस में मंजीत ने हाई 5 पूरा करते हुए 6 टैकल पॉइंट लिए।
तेलुगु टाइटंस की तरफ से भरत हूडा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 के साथ 16 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में अवी दुहान ने सबसे ज्यादा 4 टैकल पॉइंट लिए।
दूसरे मैच में पुनेरी पलटन की तरफ से पंकज मोहिते ने सबसे ज्यादा 9 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में गौरव खत्री और वैभव रबाडे ने हाई 5 लगाया। गौरव ने 7 और वैभव ने 6 टैकल पॉइंट लिए।
जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से अली समादी ने सुपर 10 के साथ 14 रेड पॉइंट लिए और विनय ने 8 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में आशीष कुमार ने सबसे ज्यादा 4 टैकल पॉइंट लिए।
तीसरे मैच में गुजरात जायंट्स की तरफ से हिमांशु सिंह ने सुपर 10 लगते हुए 13 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में मोहम्मदरेज़ा शादलू ने 4 टैकल पॉइंट लिए और अंकित दहिया ने हाई 5 के साथ 6 टैकल पॉइंट लिए।
तमिल थलाइवाज की तरफ से कप्तान अर्जुन देशवाल ने सुपर 10 के साथ 12 रेड पॉइंट लिए लेकिन उनके अलावा किसी ने ख़ास प्रभावित नहीं किया। डिफेंस में नितेश कुमार ने सबसे ज्यादा 4 टैकल पॉइंट लिए।
PKL 12 पॉइंट्स टेबल:

PKL 12 में 15 अक्टूबर के मैचों के बाद पुनेरी पलटन की टीम पहले स्थान पर बनी हुई है। तेलुगु टाइटंस की टीम छठी हार के बावूजद तीसरे स्थान पर कायम है।
गुजरात जायंट्स छठी जीत और बेहतर स्कोर अंतर के साथ सातवें स्थान पर आ गई है और जयपुर पिंक पैंथर्स आठवीं हार के साथ 10वें स्थान पर खिसक गई है। तमिल थलाइवाज की टीम 10वीं हार के साथ नौवें स्थान पर चली गई है और बंगाल वॉरियर्स पांचवीं जीत के बावजूद 11वें स्थान पर कायम है।
सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ देवांक दलाल टॉप पर कायम
PKL 12 में 15 अक्टूबर के मैचों के बाद बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 237 पॉइंट के साथ अभी भी पहले स्थान पर कायम हैं। तमिल थलाइवाज के कप्तान अर्जुन देशवाल 178 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर कायम हैं। पटना पाइरेट्स के अयान लोचब 155 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक 146 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर हैं। तेलुगु टाइटंस के भरत हूडा 136 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
- 1. देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 237 पॉइंट्स
- 2. अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज) – 178 पॉइंट्स
- 3. अयान लोचब (पटना पाइरेट्स) – 155 पॉइंट्स
- 4. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 146 पॉइंट्स
- 5. भरत हूडा (तेलुगु टाइटंस) – 136 पॉइंट्स
सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के साथ नितेश कुमार पहले स्थान पर मौजूद
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में 15 अक्टूबर के मैचों के बाद तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 60 पॉइंट के साथ अभी भी पहले स्थान पर बने हुए हैं। पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 50 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और इस सीजन टैकल पॉइंट का अर्धशतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप 48 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
बेंगलुरु बुल्स के दीपक शंकर और दबंग दिल्ली के सौरभ नंदल 45-45 पॉइंट के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर चले गए हैं।
- 1. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 60 पॉइंट्स
- 2. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 50 पॉइंट्स
- 3. जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स) – 48 पॉइंट्स
- 4. सौरभ नंदल (दबंग दिल्ली) – 45 पॉइंट्स
- 5. दीपक शंकर (बेंगलुरु बुल्स) – 45 पॉइंट्स
PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?
पुनेरी पलटन 13 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- IPL 2026 ऑक्शन में अनसोल्ड हुए पांच चौंकाने वाले नाम
- IPL 2026 ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले पांच खिलाड़ी
- IPL 2026 Auction: फ्री में कब, कहां और कैसे देंखे?
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, तीसरा टी20 मैच
- टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के लिए भारत को करने होंगे ये तीन बड़े बदलाव