Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

हार्दिक पांड्या के लिए आसान नहीं वनडे खेलना, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले करना होगा ये बड़ा काम

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :July 21, 2024 at 5:28 PM (GMT+5:30)
Modified at :July 21, 2024 at 5:28 PM (GMT+5:30)
हार्दिक पांड्या के लिए आसान नहीं वनडे खेलना, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले करना होगा ये बड़ा काम

हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप 2023 में चोटिल होने के बाद से अब तक एक भी वनडे मैच नहीं खेल सके हैं।

भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले अनुभवी आलराउंडर हार्दिक पांड्या की क्रिकेटिंग लाइफ में काफी उथल-पुथल चल रही है। हाल ही में उन्हें भारतीय टी20 टीम के उप-कप्तान पद से हटा दिया गया और कप्तानी के सबसे बड़े दावेदार होने के बावजूद उन्हें यह जिम्मेदारी नहीं दी गई।

हार्दिक पांड्या के लिए इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात तब हुई, जब उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए घोषित वनडे टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अब यह खबरें सामने आ रहीं हैं कि, वनडे टीम में वापसी के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इसके अलावा, यह भी मालूम चला है कि इन पांड्या पर लिए जा रहे इन फैसलों के पीछे हेड कोच गौतम गंभीर की सबसे बड़ी भूमिका है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

फिटनेस की समस्याओं के चलते हार्दिक पांड्या हैं वनडे टीम से बाहर

रिपोर्ट की मानें तो, हार्दिक पांड्या फिटनेस की समस्याओं के चलते वनडे टीम से बाहर हुए हैं। इसी के चलते ही उन्हें भारतीय टी20 टीम का कप्तान नहीं बनाया गया। साथ ही साथ, आगे के भविष्य को देखते हुए युवा शुभमन गिल को वनडे और टी20 का उप-कप्तान चुना गया है। अब यह माना जा रहा है कि वनडे टीम में उनकी वापसी बेहद मुश्किल हो सकती है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जगह बनाने के लिए हार्दिक पांड्या को करना होगा यह काम

भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले सिर्फ 6 वनडे मुकाबले खेलने हैं जिसमें श्रीलंका के खिलाफ 2 अगस्त से शुरू होने वाले 3 वनडे मैच भी शामिल हैं। पांड्या को इस सीरीज से आराम दिए जाने के बाद उनके पास वनडे क्रिकेट में सिर्फ 3 मैच ही बचेंगे, जो इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाएंगे।

बता दें कि, पांड्या ने वर्ल्ड कप 2023 में चोटिल होने के बाद से अब तक एक भी वनडे या लिस्ट-ए मैच नहीं खेला है, जिसके चलते उनका चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम में जगह बनाना काफी मुश्किल लग रहा है। हालांकि, उनके पास इस फॉर्मेट में वापसी करने के का एक विकल्प जरूर है।

विजय हजारे ट्रॉफी में हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी पर टिकी रहेंगी चयनकर्ताओं की नजरें

यदि हार्दिक पांड्या को वनडे क्रिकेट में वापसी करनी है और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम में जगह बनानी है, तो इसके लिए उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छी गेंदबाजी करनी होगी। भारतीय चयनकर्ताओं की नजरें इस साल होने वाले 50-ओवरों वाले घरेलू टूर्नामेंट में बड़ौदा के लिए पांड्या के गेंदबाजी प्रदर्शन पर होगी।

यदि पांड्या आगामी घरेलू टूर्नामेंट में गेंदबाजी में खुद को साबित करने में कामयाब होते हैं, तो उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ अगला वनडे सीरीज खेलने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही साथ, वह चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भी अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया में बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से छपी खबर के मुताबिक, “पांड्या ने चोट के बाद वापसी करके टी20 क्रिकेट में 4 ओवर गेंदबाजी करके शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन बड़े प्रारूप में उनका टेस्ट नहीं हुआ है। उनके सहनशक्ति पर नजर रखने की जरूरत है। चयनकर्ता इस बात पर नजर रखेंगे कि साल के अंत में विजय हजारे में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।”

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.