Khel Now logo
HomeSportsIPL 2024Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE Draft 2024 नाइट 2 भारत में कब, कहां और कैसे देखें?

Published at :April 29, 2024 at 6:01 PM
Modified at :April 29, 2024 at 6:01 PM
Post Featured Image

Subhajit Chakraborty


नाइट 2 के बाद दोनों ब्रांड के रोस्टर को 6 मई को फाइनल किए जाएंगे।

WWE (Draft 2024) की शुरुआत पिछले हफ्ते स्मैकडाउन एपिसोड से हुई, ड्राफ्ट नाइट 1 में कुल 23 सुपरस्टार्स को रॉ और स्मैकडाउन का हिस्सा बनाया गया। बता दें अब ड्राफ्ट नाइट 2 का आगाज रॉ (Raw) के 29 अप्रैल, 2024 के एपिसोड में होगा, जिसे कैनसस सिटी, मिसौरी के टी-मोबाइल सेंटर से लाइव प्रसारित किया जाएगा। इस समय हर एक WWE फैंस की नजर रॉ में होने वाले सुपरस्टार्स शेकअप पर है, क्योंकि रॉ ड्राफ्ट पिक्स में कई बड़े सुपरस्टार्स का नाम शामिल है। इसके अलावा हमें कई रिटर्न्स भी देखने को मिल सकते हैं।

बता दें रॉ में होने वाले जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ फैंस इस हफ्ते ड्राफ्ट नाइट 2 का लुफ्त भी उठा पाएंगे। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको ड्राफ्ट नाइट 2 के टेलिकास्ट और टाइमिंग डिटेल्स के बारे में बताते हैं।

WWE Draft 2024 नाइट 2 को भारत में कहां और कैसे देखें?

भारतीय प्रशंसक 2024 ड्राफ्ट नाइट 2 को 30 अप्रैल, 2024 (मंगलवार) को रॉ पर भारतीय समयानुसार सुबह 5.30 बजे से देख सकते हैं। बता दें आप टीवी पर ड्राफ्ट के पूरे कार्यक्रम को लाइव देख सकते हैं जो सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एचडी चैनलों पर प्रसारित होता है। यदि आप एक प्रीमियम उपयोगकर्ता हैं, तो आप WWE नेटवर्क पर शो को लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।

शो को सोनी लिव, जियो टीवी और एयरटेल टीवी पर मुफ्त में ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। विशेष रूप से भारतीय प्रशंसकों के लिए, WWE शो सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 पर हिंदी कमेंट्री में और सोनी टेन 4 और सोनी टेन 4 एचडी पर अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित होता है।

Raw में ड्राफ्ट के लिए उपलब्ध सुपरस्टार्स की लिस्ट:

अपोलो क्रूज, DIY (जॉनी गार्गानो और टॉमैसो चैम्पा), ब्रॉन स्ट्रोमैन, ब्रॉन्सन रीड, कैंडिस लेरे-इंडी हार्टवेल, चेल्सी ग्रीन-पाइपर निवेन, सीएम पंक, द क्रीड ब्रदर्स, द डैमेज कंट्रोल, ड्रू मैकइंटायर, द फाइनल टेस्टामेंट, जियोवानी विंची, इम्पीरियम, जेड कार्गिल, द जजमेंट डे, केडन कार्टर-कटाना चांस, केविन ओवेंस, लिगाडो डेल फैंटासमा, LWO, नेओमी, नटालिया, न्यूकैच रिपब्लिक, द न्यू डे, ओडिसे जोन्स, प्रिटी डेड्लि, शिंस्के नाकामुरा, टीगन नॉक्स, द प्राइड, टिफनी स्ट्रैटन।

WWE Draft 2024 के नियम

WWE ने आधिकारिक तौर पर इस साल के ड्राफ्ट के नियमों की घोषणा कर दी है। बता दें इस साल के ड्राफ्ट में पिछले साल की तुलना में ज्यादा कुछ बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन एक-दो बड़े बदलाव हमें इस बार देखने को मिलेंगे।

  • रॉ में छह राउंड होंगे, जहां कुल 24 सुपरस्टार्स को ड्राफ्ट किया जाएगा।
  • इस साल चैंपियंस के ब्रांड में कोई बदलाव नहीं होगा और ड्राफ्ट में वो भाग नहीं लेंगे। हालांकि विमेंस टैग टीम चैंपियंस ड्राफ्ट का हिस्सा होंगे
  • स्मैकडाउन के बाद अब रॉ सोमवार को पहला चयन करेगा।
  • बैकलैश पे-पर-व्यू के बाद सोमवार, 6 मई, 2024 को रोस्टर लॉक कर दिए जाएंगे।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Latest News


Advertisement
Advertisement

TRENDING TOPICS

IMPORTANT LINK

  • About Us
  • Home
  • Khel Now TV
  • Sitemap
  • Feed
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2024 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.