Khel Now logo
HomeSportsIPL 2024Live Score

क्रिकेट न्यूज

पांच भारतीय खिलाड़ी जो पहली बार T20 World Cup स्क्वॉड में हुए शामिल

Published at :April 30, 2024 at 6:35 PM
Modified at :April 30, 2024 at 6:35 PM
Post Featured Image

Neetish Kumar Mishra


Advertisement

टी20 विश्व कप 2024 में भारत अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी।

टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) का आयोजन 02 जून से कैरिबियन और अमेरिका में होने वाला है। आईसीसी ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे 16 देशों को 05 मई 2024 तक अपनी 15-सदस्यीय टीम घोषित करने की डेडलाइन दी है। इस डेडलाइन को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने मंगलवार को भारत की 15-सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें कई खिलाड़ियों को पहली बार टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि, भारतीय टीम 05 जून को आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने टी20 विश्व कप 2024 अभियान की शुरुआत करेगी।

टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है, जबकि हार्दिक पांड्या उनके डिप्टी के रूप में नजर आएंगे। भारत की 15-सदस्यीय टीम में 10 खिलाड़ी ऐसे हैं जो इससे पहले टी20 विश्व कप खेल चुके हैं, जबकि 5 खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्हें पहली बार टी20 विश्व कप खेलने का मौका मिलेगा। इस आर्टिकल में हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 2024 में पहली बार T20 World Cup खेलते हुए नजर आएंगे।

ये खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे T20 World Cup:

1. यशस्वी जायसवाल:

बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को सलामी बल्लेबाज के रूप में टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया है। वह कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी सफलता को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें यह मौका दिया है। हालांकि, जायसवाल इस आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं रहे हैं। वह 9 मैचों में अब तक सिर्फ एक ही बार 50+ रनों की पारी खेल सके हैं। हालांकि, फिर भी वह 2024 में पहली बार टी20 विश्व कप खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

2. कुलदीप यादव:

भारत के अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव ने 2017 में ही टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था, लेकिन वह अब तक एक बार भी टी20 विश्व कप नहीं खेल सके हैं। हालांकि, उन्हें टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया है। वह आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक 8 मुकाबलों में 8.45 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 21.83 की औसत से 12 विकेट चटकाए हैं, जिसमें 4/55 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शामिल है।

यादव ने पिछले दो सालों में हर फॉर्मेट में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा, वेस्टइंडीज में उनके आंकड़े काफी अच्छे हैं और वह कैरिबियन एवं अमेरिका की पिचों पर अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। वर्तमान समय में लिमिटेड ओवर क्रिकेट में वह भारत के सबसे अच्छे स्पिन गेंदबाजों में से एक हैं। इसीलिए, उन्हें प्रमुख स्पिनर के रूप में भारतीय स्क्वाड में जगह भी दी गई है और वह पहली बार टी20 विश्व कप खेलने के लिए तैयार हैं।

3. मोहम्मद सिराज:

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय स्क्वाड में जगह दी गई है। वनडे और टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने के बाद चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है। वह टी20 विश्व कप 2024 में जसप्रीत बुमराह के बाद भारत के दूसरे प्रमुख तेज गेंदबाज होंगे। हालांकि, सिराज ने भारत के लिए बहुत ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन वह 2024 में पहली बार टी20 विश्व कप खेलते हुए नजर आएंगे।

4. संजू सैमसन:

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भारत के एक ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज किया जाता रहा है। हालांकि, उन्हें आईपीएल 2024 में अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम मिला है और उन्हें टी20 विश्व कप 2024 के लिए विकेटकीपर के रूप में भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया है। अब वह भारत की ओर से पहली बार कोई आईसीसी टूर्नामेंट खेलने जा रहे हैं। सैमसन ने आईपीएल 2024 में अब तक 9 मैचों में 77.0 की औसत और 161.09 की स्ट्राइक रेट से 385 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं।

5. शिवम दुबे:

मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर दुबे इस सीजन तेज गेंदबाजों के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके चलते उन्हें टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय स्क्वाड में भी शामिल किया गया है। अब वह 2024 में पहली बार टी20 विश्व कप खेलते नजर आएंगे। दुबे ने आईपीएल 2024 में अब तक 9 मैचों में 58.33 की औसत और 172.41 की स्ट्राइक रेट से 350 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक 26 छक्के और 24 चौके लगाए हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Latest News


Advertisement
Advertisement

TRENDING TOPICS

IMPORTANT LINK

  • About Us
  • Home
  • Khel Now TV
  • Sitemap
  • Feed
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2024 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.