Khel Now logo
HomeSportsIPL 2024Live Score

क्रिकेट न्यूज

मयंक यादव को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, T20 World Cup 2024 का टिकट पक्का?

Published at :April 29, 2024 at 11:41 PM
Modified at :April 29, 2024 at 11:41 PM
Post Featured Image

Neetish Kumar Mishra


Advertisement

मयंक यादव ने आईपीएल 2024 में अब तक तीन मैच खेले हैं।

आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है। उन्होंने इस सीजन मयंक यादव (Mayank Yadav) के रूप में एक अच्छे युवा तेज गेंदबाज के चलते सफलता का स्वाद चखा था, लेकिन शुरुआत में कुछ मैच खेलने के बाद वह चोटिल हो गए। इसके बाद से ही उन्हें एक अच्छे तेज गेंदबाज की कमी खल रही है। हालांकि, मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है।

21 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव ने इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया। उन्होंने अपने डेब्यू मुकाबले में ही अपनी तेज रफ्तार और सही लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए 3 कीमती विकेट चटकाकर सबको प्रभावित किया। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट चटकाए। हालांकि, तीसरे मुकाबले में एक ओवर फेंकने के बाद चोटिल होने के चलते उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था और इसके बाद वह अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेल सके हैं।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले तेज गेंदबाज मयंक यादव हुए फिट:

आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स अपना दसवां मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने घरेलू मैदान लखनऊ में खेलेगी। पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करारी हार झेलने के बाद इस मुकाबले में उन्हें जीत की तलाश होगी। इस मुकाबले से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि उनके युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव अब पूरी तरह से फिट हो गए हैं और मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के बॉलिंग कोच मोर्नी मॉर्कल ने मैच से पहले सोमवार को मयंक यादव की पूरी तरह से फिट होने की पुष्टि की।

मॉर्कल ने सोमवार को प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा: “मयंक यादव के बारे में बात करें तो, उन्होंने सभी फिटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं और मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के लिए संभावित XII में हैं। वह अच्छा दिख रहे हैं और फिर से गेंदबाजी करने के लिए तैयार हैं।”

मयंक यादव को टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में मिलेगा मौका?

मयंक यादव भले ही फिट है पर चूंकि उन्हें इस समय अनुभव की कमी है और अभी-अभी चोट से ठीक होकर लौट रहे हैं। ऐसे में बीसीसीआई उनका चयन कर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहेगी। अगर मयंक चोटिल नहीं हुए होते और स्क्वॉड चयन से पहले तक अच्छी लय में नजर आते तो निश्चित तौर पर उनके सिलेक्शन पर विचार किया जाता। लेकिन अब स्क्वॉड के चयन में ज्यादा समय बचा नहीं है और ऐसे में मयंक का सिलेक्शन लगभग नामुमकिन नजर आ रहा है।

आईपीएल 2024 में ऐसा रहा है मयंक यादव का प्रदर्शन:

मयंक यादव ने आईपीएल 2024 में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस सीजन चोटिल होने से पहले 3 मैच खेला था, जिसमें उन्होंने मात्र 6.0 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 9.0 की औसत और 9.0 की स्ट्राइक रेट से 6 विकेट चटकाए थे। इस सीजन उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन 3/14 का रहा है। चोटिल होने के बाद वापसी कर रहे मयंक यादव से मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Latest News


Advertisement
Advertisement

TRENDING TOPICS

IMPORTANT LINK

  • About Us
  • Home
  • Khel Now TV
  • Sitemap
  • Feed
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2024 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.