Khel Now logo
HomeSportsIPL 2024Live Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

पटना पाइरेट्स के कोच राम मेहर सिंह का उनके गांव में गर्मजोशी से स्वागत

Published at :March 10, 2022 at 12:39 AM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
Post Featured Image

(Courtesy : PKL)

Gaurav Singh


तीन बार की विजेता ने बीते सीजन अपने खेल से सबको प्रभावित किया।

प्रो कबड्डी लीग के अब तक के सबसे रोमांचक सीजन की समाप्ति हो चुकी है। सीजन के फाइनल मुकाबले में दबंग दिल्ली की टीम ने पटना पाइरेट्स को महज एक पॉइंट के अंतर से हराकर खिताब पर पहली बार कब्जा जमाया। हालांकि बीते सीजन तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स की ओर से हर खिलाड़ी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। पटना के इस सफलता का श्रेय उनके कोच राम मेहर सिंह को जाता है। 

प्रो कबड्डी लीग के सीजन 8 से पहले परदीप नरवाल के बिना पटना कैसे खेलेगी इस पर काफी सवाल उठ रहे थे लेकिन टीम के कोच ने नए और अनुभवी खिलाड़ियों को मिला के एक शानदार टीम तैयार की जिसने फाइनल तक का सफर तय किया। सीजन खत्म होने के बाद से ही खिलाड़ियों का अपने-अपने गांव जाने का सिलसिला जारी है।

इसी तरह पूर्व भारतीय खिलाड़ी और पटना के कोच राम मेहर सिंह का भी बैंड-बाजे के साथ उनके गांव में स्वागत किया गया। 

https://twitter.com/KhelNowKabaddi/status/1501547867668123648

गुमान ने मिले मौके को बेहतरीन रूप से भुनाया

साथ ही बात करें तो इस साल टीम के उभरते सितारे गुमान सिंह भी अपने गांव लौट चुके हैं जहां उनका भी बड़े ही शानदार तरीके से स्वागत किया गया। उन्होंने बीते सीजन मोनू गोयत जैसे अनुभवी खिलाड़ी के स्थान पर आ कर अपने बेहतरीन खेल से टीम में तो जगह बनाई ही साथ ही कबड्डी देखने वालो को भी अपने खेल से चौकाया। 

गुमान ने बीते सीजन कुल मिलाकर 19 मुकाबले खेले जिसमे उन्होंने चार सुपर-10 और दो सुपर रेड की मदद से 95 रेड पॉइंट हासिल किए। पटना के इस युवा रेडर ने सीजन 8 में सबका ध्यान अपने फुटवर्क पर खींचा। उनके टीम के डिफेंस ने भी बीते सीजन अद्भुत खेल दिखाया और सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट हासिल करने वाली टीम बनी। 

टीम के रेड का जिम्मा मुख्य रूप से सचिन तंवर और गुमान सिंह के ही कंधो पर ही था। प्रो कबड्डी लीग के सबसे सफल टीम का नेतृत्व करते हुए प्रशांत राय ने बड़े ही बखूब तरीके से इस युवा टीम को पुरे सीजन के दौरान चलाया। 

Latest News


Advertisement
Advertisement

TRENDING TOPICS

IMPORTANT LINK

  • About Us
  • Home
  • Khel Now TV
  • Sitemap
  • Feed
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2024 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.