Khel Now logo
HomeSportsIPL 2024Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE में सबसे ज्यादा मैच लड़ने वाले टॉप 10 सुपरस्टार्स

Published at :April 29, 2024 at 3:47 PM
Modified at :April 29, 2024 at 3:47 PM
Post Featured Image

Neeraj Sharma


इन सुपरस्टार्स ने कंपनी के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

WWE का इतिहास बहुत पुराना है, जिसमें कई रेसलर्स ने कई दशकों तक काम कर अपनी विरासत कायम की है। जॉन सीना, स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन से लेकर द अंडरटेकर जैसे महान रेसलर्स ने इस कंपनी में बहुत सारे मैच लड़े हैं। बता दें इस लिस्ट में मौजूद कई रेसलर्स ने या तो कंपनी को छोड़ दिया है या फिर पार्ट टाइमर के रुप में कंपनी के साथ काम कर रहे हैं। वहीं इस लिस्ट में मौजूद कुछ ही सुपरस्टार ऐसे हैं जो इस समय मेन रोस्टर का हिस्सा हैं। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 10 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने WWE में सबसे ज्यादा मैच लड़े हैं।

इन सुपरस्टार्स ने WWE इतिहास में लड़े हैं सबसे ज्यादा मैच:

10. आर ट्रुथ – 1,226 मैच

आर ट्रुथ WWE इतिहास के सबसे कॉमेडिक रेसलर्स में से एक हैं। इन दिनों वो जॉन सीना की तरह बर्ताव करने के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं और फिलहाल द मिज के साथ वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन बने हुए हैं। उनका WWE में डेब्यू 1999 में हुआ था। हालांकि वो इस दौरान अन्य प्रमोशंस में भी काम कर चुके हैं, लेकिन WWE में काम करते हुए उन्होंने आज तक 1,226 मैच लड़े हैं।

9. सैथ रॉलिंस – 1,283 मैच

सैथ रॉलिंस का वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल रन 316 दिनों तक चला, जिसका अंत WrestleMania 40 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ हार के साथ हुआ था। मगर डेमियन प्रीस्ट Money in the Bank ब्रीफकेस को कैशइन कर नए चैंपियन बने थे। खैर रॉलिंस इस समय चोट के कारण ब्रेक पर चल रहे हैं, लेकिन WWE में 2010 से काम करने के दौरान रॉलिंस अपने करियर में 1,283 मैच लड़ चुके हैं।

8. शेमस – 1,428 मैच

शेमस ने हाल ही में वापसी की है और उनका दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग कंपनी में करियर शानदार रहा है। उनकी वापसी ऐसे समय में हुई है जब WWE में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। द केल्टिक वॉरियर अपने करियर में वर्ल्ड चैंपियन बनने के अलावा भी ढेरों उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं और वो इस कंपनी में डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय से काम कर रहे हैं।

7. जॉन सीना – 1,453 मैच

जॉन सीना एक समय पर WWE के टॉप बेबीफेस सुपरस्टार हुआ करते थे, 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और फैंस के लिए एक हीरो बन गए थे। उन्होंने अपने ऐतिहासिक करियर में 1,453 मुकाबलों में हिस्सा लिया है। उन्होंने अपना आखिरी मैच WrestleMania 40 से अगले Raw में लड़ा, जिसमें जॉन ने द मिज और आर ट्रुथ के साथ टीम बनाकर द जजमेंट डे को मात दी थी। जॉन ने अभी रिटायरमेंट नहीं ली है, इसलिए ये संख्या अभी बढ़ने वाली है।

6. रैंडी ऑर्टन – 1,516 मैच

रैंडी ऑर्टन ने साल 2000 में WWE की डेवलपमेंटल ब्रांड में एंट्री ली थी और वो उसके बाद 24 सालों में 1,500 से भी ज्यादा मैच लड़ चुके हैं। ऑर्टन आज 44 साल की उम्र में भी बहुत फिट हैं और एक फुल-टाइम परफॉर्मर हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच WrestleMania 40 में लड़ा था, जहां वो ट्रिपल थ्रेट मैच में WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन लोगन पॉल को हराने में नाकाम रहे थे।

5. द मिज – 1,539 मैच

द मिज ने 2024 में अपने करियर का 14वां WrestleMania मैच लड़ा था, जहां वो आर ट्रुथ के साथ मिलकर नए Raw टैग टीम चैंपियन बने थे, लेकिन इस टाइटल को अब वर्ल्ड टैग टीम टाइटल नाम दे दिया गया है। मिज उन सुपरस्टार्स में से एक हैं जो अपने करियर में सबसे कम बार चोटिल हुए हैं, इसी कारण 1,500 से अधिक मुकाबलों में परफॉर्म कर पाए हैं।

4. डॉल्फ जिगलर – 1,571 मैच

डॉल्फ जिगलर का WWE करियर शानदार रहा है। वो 2 बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन, 1 बार NXT चैंपियन और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप समेत अपने करियर में 15 चैंपियनशिप्स जीत चुके हैं। जिगलर ने अपने करियर में Money in the Bank ब्रीफकेस जीता और कई पे-पर-व्यू इवेंट्स को हेडलाइन भी किया है। उन्होंने अपने जीवन में एक नए सफर की तलाश में सितंबर 2023 में WWE को छोड़ दिया था।

3. कोफी किंग्सटन – 1,593 मैच

कोफी किंग्सटन WrestleMania 35 में अफ्रीका में जन्मे इतिहास के सबसे पहले प्रो रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन बने थे। वो WWE इतिहास में 20वें ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी हैं। किंग्सटन को अपनी एथलेटिक स्किल्स के लिए जाना जाता है और पिछले 10 साल से द न्यू डे के मेंबर के तौर पर काम कर रहे हैं। किंग्सटन इतिहास के सबसे महान टैग टीम रेसलर्स में से एक भी हैं।

2. द बिग शो – 1,620 मैच

द बिग शो ने WWF/WWE और WCW में काम करते हुए 23 चैंपियनशिप्स जीती हैं। वो प्रो रेसलिंग के इतिहास में WCW वर्ल्ड चैंपियन, WWE का वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल और ECW चैंपियनशिप को जीतने वाले सबसे पहले सुपरस्टार हैं। बिग शो अपने करियर में 11 बार टैग टीम चैंपियन भी रहे हैं। खैर अब वो WWE छोड़ चुके हैं और AEW में काम कर रहे हैं।

1. केन – 1,853 मैच

केन आज तक WWE के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच लड़ने वाले रेसलर हैं। केन ने अपने करियर में 3 वर्ल्ड चैंपियनशिप और कई पार्टनर्स के साथ 12 टैग टीम चैंपियनशिप जीती हैं। वो इसके अलावा 2 बार इंटरकॉन्टिनेन्टल चैंपियन, Money in the Bank विनर और ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में 1,853 मैच लड़कर ऐतिहासिक कारनामा किया था।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Latest News


Advertisement
Advertisement

TRENDING TOPICS

IMPORTANT LINK

  • About Us
  • Home
  • Khel Now TV
  • Sitemap
  • Feed
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2024 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.