Khel Now logo
HomeSportsIPL 2024Live Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

कृष्ण कुमार हूडा: नवीन कुमार को रिलीज करने के बारे में सोच भी नहीं सकते

Published at :September 20, 2021 at 7:08 PM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
Post Featured Image

(Courtesy : Pro Kabaddi League)

Gaurav Singh


"नवीन एक्सप्रेस" पिछले सीजन काफी रफ्तार के साथ दौड़ी थी।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के ऑक्शन के बाद अब सभी टीमें अब रियल एक्शन की तैयारी कर रही हैं। ऑक्शन के दौरान कई बेहतरीन प्लेयर्स के लिए टीमों ने बिडिंग की और उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। पिछले सीजन की फाइनलिस्ट दबंग दिल्ली की टीम भी इस वक्त अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। रेडर नवीन कुमार भी टीम के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं।

दबंग दिल्ली का परफॉर्मेंस पिछले सीजन काफी अच्छा रहा था और लीग फेज में टीम ने पहले स्थान पर खत्म किया था। इस बार भी टीम की निगाहें उसी लय को बरकरार रखने पर होंगी।टीम ने कई बेहतरीन प्लेयर्स को इस सीजन साइन किया है और नवीन एक्सप्रेस उनके पास पहले से ही मौजूद हैं। खेल नाओ से खास बातचीत में दबंग दिल्ली के कोच कृष्ण कुमार हूडा ने नवीन कुमार को लेकर प्रतिक्रिया दी।

प्रो कबड्डी लीग में कई टीमों ने इस बार अपने स्टार खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। पटना पाइरेट्स ने परदीप नरवाल और बेंगलुरु बुल्स ने रोहित कुमार को रिलीज कर दिया था। ऐसे में कृष्ण कुमार हूडा से पूछा गया कि क्या फ्रेंचाइजी के मन में नवीन कुमार को रिलीज करने का ख्याल आया था।

इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "नवीन कुमार हमारे पास न्यू यंग प्लेयर के तौर पर आए थे और आप सबने देखा कि पिछले साल उनका परफॉर्मेंस कितना शानदार रहा था। इस वक्त नवीन कुमार का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। वो काफी अनुशासित प्लेयर हैं और अपना 100 प्रतिशत देते हैं। इसलिए उनको हमें रिटेन करना ही करना था।"

जबरदस्त रहा है नवीन का प्रदर्शन

नवीन कुमार का परफॉर्मेंस पिछले सीजन जबरदस्त रहा था। उन्होंने कई मैचों में अपने दम पर टीम को जीत दिलाई थी। छठे सीजन में दबंग दिल्ली के लिए ही अपना डेब्यू करने वाले नवीन 300 रेड प्वॉइंट हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। 2018 में दबंग दिल्ली के लिए अपने पहले सीजन में ही नवीन कुमार ने सबसे ज्यादा 177 प्वॉइंट हासिल किए थे। उन्होंने अपना ये शानदार फॉर्म सातवें सीजन में भी बरकरार रखा और कुल 303 प्वॉइंट हासिल किए। यही वजह है कि दबंग दिल्ली ने उन्हें रिलीज नहीं किया।

कोच ने आगे कहा, "फ्रेंचाइजी नवीन कुमार को रिलीज करने के बारे में सोच भी नहीं सकती है। आने वाले समय में हर जगह नवीन ही छाए रहेंगे। उन्हें रिटेन करना हमारे लिए काफी जरूरी था और हमारी फ्रेंचाइजी ने उनको रिटेन करके काफी अच्छा काम किया है।"

प्रो कबड्डी लीग में हर सीजन कोई ना कोई नया खिलाड़ी उभरकर आता है और इस सीजन भी कई बेहतरीन उभरते हुए खिलाड़ी हमें देखने को मिल सकते हैं जो नवीन कुमार की ही तरह नाम कमा सकते हैं। हालांकि, कृष्ण कुमार हूडा के मुताबिक हर खिलाड़ी नवीन कुमार जैसा नहीं बन सकता है।

उन्होंने कहा, "हरियाणा स्टीलर्स ने इस बार मीतू शर्मा नाम के खिलाड़ी को खरीदा है वो काफी शानदार साबित हो सकते हैं। उन्होंने जूनियर नेशनल का खिताब जीता था और वो बेस्ट प्लेयर चुने गए थे। सीनियर नेशनल में भी उन्होंने हरियाणा के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके अलावा और भी कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन हर कोई नवीन नहीं बन सकता है। वो अलग स्तर के प्लेयर हैं।"

Latest News


Advertisement
Advertisement

TRENDING TOPICS

IMPORTANT LINK

  • About Us
  • Home
  • Khel Now TV
  • Sitemap
  • Feed
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2024 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.