Khel Now logo
HomeSportsIPL 2024Live Score

क्रिकेट न्यूज

पांच बड़े भारतीय खिलाड़ी जो T20 World Cup 2024 स्क्वॉड से हुए ड्रॉप

Published at :April 30, 2024 at 7:29 PM
Modified at :April 30, 2024 at 10:19 PM
Post Featured Image

Neetish Kumar Mishra


Advertisement

कई बड़े नामों को इस बार स्क्वॉड में जगह नहीं दी गई है।

मंगलवार को बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) के लिए भारत की 15-सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। इस टीम में 5 ऐसे खिलाड़ियों को मौका मिला है, जो पहली बार टी20 विश्व कप खेलने जा रहे हैं। इसके अलावा, कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इन अनुभवी खिलाड़ियों में कई चौंकाने वाले नाम शामिल हैं, जिन्हें पहले आगामी आईसीसी टूर्नामेंट खेलने के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

भारत की 15-सदस्यीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है, जबकि हार्दिक पांड्या को उप-कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा, इस टीम में यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है, जो पहली बार टी20 विश्व कप खेलने जा रहे हैं। हालांकि, आईसीसी द्वारा 25 मई तक अंतिम स्क्वाड की घोषणा करने की डेडलाइन के साथ भारतीय टीम में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं। फिलहाल, इस टीम से कई बड़े नामों को दरकिनार कर दिया गया है। इस आर्टिकल में हम आपको उन 5 बड़े खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम से ड्रॉप किया गया है।

इन बड़े खिलाड़ियों को T20 World Cup 2024 स्क्वॉड में नहीं मिली जगह:

1. रिंकू सिंह:

पिछले एक साल में भारत की ओर से टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह को टी20 विश्व कप 2024 के लिए घोषित की गई भारत की 15-सदस्यीय टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है, जो कि बेहद चौंकाने वाला है। चयनकर्ताओं ने शायद आईपीएल 2024 में उनके खराब फॉर्म के चलते यह फैसला लिया है और उनकी जगह पर शिवम दुबे को फिनिशर के तौर पर टीम में जगह दी है।

2. केएल राहुल:

पिछले दो टी20 विश्व कप संस्करणों में भारतीय टीम का हिस्सा रहे अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल को टी20 विश्व कप 2024 में जगह ना देना बेहद चौंकाने वाला फैसला है। वह इस समय काफी अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं, लेकिन भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में कोई ऐसा खिलाड़ी चाहिए था, जो मध्य क्रम में बल्लेबाजी कर सके। इसी चलते राहुल की जगह संजू सैमसन को वरीयता दी गई है, जो इस आईपीएल में अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं और वह किसी भी जगह बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि केएल राहुल को स्टैंडबाई खिलाड़ियों की सूची में भी नहीं रखा गया है।

3. शुभमन गिल:

ऐसा माना जा रहा था कि दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल को टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की 15-सदस्यीय टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में जगह दी जाएगी, लेकिन चयनकर्ताओं ने उनकी जगह पर यशस्वी जायसवाल को अधिक वरीयता दी। हालांकि, जायसवाल ने आईपीएल 2024 में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन फिर भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके पिछले प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया और शुभमन गिल को 15-सदस्यीय टीम से बाहर रखने का फैसला किया। हालांकि, गिल को स्टैंडबाई खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है।

4. ईशान किशन:

बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह 2021 में भारत की टी20 विश्व कप स्क्वाड का हिस्सा थे, लेकिन 2022 के टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह नहीं बना सके थे। आईपीएल 2024 में उनके खराब प्रदर्शन और बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के चलते चयनकर्ताओं ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया।

5. श्रेयस अय्यर:

दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने विश्व कप 2023 में भारतीय टीम के लिए काफी शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, बीसीसीआई ने कुछ महीने पहले उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था, जिसके चलते उन्हें टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई है। बता दें कि, श्रेयस अय्यर अपने करियर में अब तक एक भी बार टी20 विश्व कप नहीं खेल सके हैं और इस साल उनका यह सपना भी सपना ही रह गया।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Latest News


Advertisement
Advertisement

TRENDING TOPICS

IMPORTANT LINK

  • About Us
  • Home
  • Khel Now TV
  • Sitemap
  • Feed
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2024 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.