Khel Now logo
HomeSportsIPL 2024Live Score

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: प्लेऑफ से ठीक पहले कई आईपीएल टीमों को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाड़ी जल्द लौटेंगे अपने देश

Published at :April 30, 2024 at 6:03 PM
Modified at :April 30, 2024 at 6:04 PM
Post Featured Image

Neetish Kumar Mishra


Advertisement

इंग्लैंड के खिलाड़ी जिस भी आईपीएल टीम का हिस्सा है उनको बड़ा झटका लगने वाला है।

आईपीएल (IPL 2024) के बीच मंगलवार को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज और आईसीसी टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) के लिए इंग्लैंड की 15-सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। इस स्क्वाड में शामिल 8 खिलाड़ी आईपीएल 2024 में अलग-अलग टीमों की ओर से खेलते नजर आ रहे हैं। हालांकि, स्क्वाड घोषित करने के ठीक बाद ईसीबी ने यह जानकारी दी है कि ये खिलाड़ी पूरे सीजन उपलब्ध नहीं रह पाएंगे।

गौरतलब हो कि, आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 से ठीक पहले इंग्लैंड को पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर चार मैचों की टी20आई सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए चयनित किए गए 15 खिलाड़ियों में से 8 खिलाड़ी आईपीएल खेल रहे हैं, जिन्हें वापस अपने देश लौटना पड़ेगा। ईसीबी ने एक विज्ञप्ति जारी करके यह जानकारी दी है कि 22 मई से हैडिंगले में शुरू होने वाले इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टी20आई सीरीज से पहले सभी खिलाड़ी इंग्लैंड वापस लौट जाएंगे।

ईसीबी ने अपनी विज्ञप्ति में कहा, “चयनित खिलाड़ी, जो वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं, पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए समय पर लौट आएंगे, जो बुधवार 22 मई 2024 को हेडिंग्ले में शुरू होगी।”

IPL 2024 के प्लेऑफ से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ी लौट जाएंगे अपने देश

ईसीबी द्वारा दिए गए बयान से यह साफ जाहिर है कि आईपीएल 2024 में खेल रहे इंग्लैंड के सभी खिलाड़ी प्लेऑफ से पहले ही अपने देश वापस लौट जाएंगे। इसके चलते राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों को बड़ा झटका लगेगा। दरअसल, इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स के लिए और सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी टीम को कई महत्वपूर्ण जीत दिलाई है।

पाकिस्तान के खिलाफ टी20आई सीरीज और टी20 विश्व कप 2024 के लिए चयनित खिलाड़ियों में से कप्तान जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स), मोईन अली (चेन्नई सुपर किंग्स), जॉनी बेयरस्टो (पंजाब किंग्स), सैम करन (पंजाब किंग्स), विल जैक्स ( रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), लियाम लिविंगस्टोन (पंजाब किंग्स), फिल साल्ट (कोलकाता नाइट राइडर्स) और रीस टॉप्ली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु) आईपीएल 2024 में खेलते नजर आ रहे हैं। ये सभी खिलाड़ी आईपीएल 2024 का प्लेऑफ शुरू होने से पहले ही अपने देश लौट जाएंगे।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Latest News


Advertisement
Advertisement

TRENDING TOPICS

IMPORTANT LINK

  • About Us
  • Home
  • Khel Now TV
  • Sitemap
  • Feed
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2024 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.